जीवन पथ
जीवन पथ
निर्भयता से जीवन जीना
हमको तुम सिखलाते हो
जोश हमेंशा रहे होश में
पग पग याद दिलाते हो sss
पग पग याद दिलाते हो
देख दुखित मन व्याकुल होते
तुम भी नीर बहाते हो
संत वचन ज्यूँ ज्ञान की बानी,
कहाँ कहाँ से लाते हो sss
पग पग याद दिलाते हो
विष अज्ञान का सबसे भयंकर
नाश सभी का करता जो
शिक्षा सम नही कोई अमृत,
जन जन का दुःख हरता हो sss
पग पग याद दिलाते हो
छल कपट हो राजनीती हो
निर्भयता से भिडते हो
आंख खोल विज्ञान औ नीती
पथ के गीत सिखाते sss
पग पग याद दिलाते हो
जन जन ज्ञानके दीप जलाएँ
खुशहाली में दर घर हो
गाएँ *मनुजमन गीत आपके
जीव जीव का साथी हो sss
पग पग याद दिलाते हो
*रचना एवम प्रस्तुती ©अँब्रोस चेट्टियार*
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा