मुस्कुराते आगे बढें

 

मुस्कुराते आगे बढें

चलते चलते आगे बढें
मेरे कदम जहाँ पडें   
मुस्कुराते हाथ साथ लेते चलेंगे हम
चाहे पथमें काँटे लाख लाख हों बिछें
मुस्कुराते आगे बढें
मेरे कदम जहाँ पडें

अब ना कोई आँसू बहे
कोई दिल दर्द ना सहे
छोटी छोटी बातों में खोज लेंगे हम खुशी
जीवनगीत आगे चलता ही रहे
मुस्कुराते आगे बढें
मेरे कदम जहाँ पडें

प्रेम प्यार की लहर बहे
कैसे कोई रोके से रुके
जीव जीव को प्यार बाँटता चलेगा अब
अँधियारों तुफानो से न हम डरे
मुस्कुराते आगे बढें
मेरे कदम जहाँ पडें

आज यार गर जो रुक गए
सोचलो लो फिर साथी गए
कदमों को कदमों के साथ जो मिलाना है
है निभानी जिम्मेदारी आगे चल बढें
मुस्कुराते आगे बढें
मेरे कदम जहाँ पडें

सौंपके विरासत गए
रासते बनाके गए
क्या है कठिन उनकी बात पे तो चलना है
सारे जगमें शीश उंचा करके जो गए
मुस्कुराते आगे बढें
मेरे कदम जहाँ पडें
   ©अँब्रोस चेट्टियार

टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

माय मराठी

राष्ट्रपिता

राहुल गांधी