सोचा ये मैने
सोचा ये मैने
सोचा ये
मैने तुमसे कहदूँ
के मै भी
साथ चल रहा हूँ
साथ चल रहा हूँ |
तेरे कदम
जो उठे
मेरी रूह
साथ चल
पडी है |
तुझसे कुछ
नाता है
बिन बाँधे
जो जुड
जाता है |
हाँ ! मै भी
आहट
पा करके
झट साथ
तेरे हो
लेता हूँ |
मै एक नही
तू देख सही
तुझ संग सब नेक
हैं दुनियाँ के |
हठ दुनियाँ में
कोई कर बैठा
जो घातक
जीव का,
भक्षक हो |
तुझको तेरी
हो बात खबऱ
तू नेक है बंदा
जब्तो सबऱ |
तू दुनियाँ का
उजियारा है
तू राह दिखा
दुनियाँ जो चले |
©अँब्रोस चेट्टियार
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा