संविधान बचाना है |
संविधान बचाना है।
तरमपमपम तरमपमपम
ला ला ला ला ला ssss
संविधान बचाना है
आगे बढते जाना है
साथ साथ चलते हुए
लोगों को बताना है |
हाथ साथ लेते हुए
बात करेंगे
हँसते मुस्कुराते हुए
साथ चलेंगे।
संविधान बचाना है ....
बापू के नेहरू के
बाबा साहब के
आदर्शों में हमेशा
जोतिबा रहे ।
संविधान बचाना है .....
पढने से लिखने से
आगे बढ़े हैं
संविधान के वजह से
आज खडे हैं ।
महिला को पढने का
हक जो मिला है
संविधान के वजह से
हक ये मिला हैं |
संविधान बचाना है....
प्रांतभेद जातिभेद
अब नही पले
आओ सभी मिलकर
मिटादें फासले |
संविधान बचाना है.
संतों की भूमी है
विचारकों की है
मानवता मूल्य की
सुधारकों की है |
संविधान बचाना है...
लिंग भेद ना हो
कोई कमतर नही
समता के मूल्य से
कुछ बढकर नही |
संविधान बचाना है...
मानवता के हृदयको
छलनी जो करे
ऐसे क्रूर दुष्ट से
घर बचाना है |
संविधान बचाना है...
प्राणी जीव जंतु सभी
इक समान है
भूतदया का प्रकृति
का सम्मान है |
संविधान बचाना है ....
सावित्रीमाई और
फातिमाबी का
कर्ज भला
कोई कहो कैसे उतारे |
संविधान बचाना है....
खेतिहर किसान यहाँ
माई बाप हैं
हर किसिके श्रम का
यहाँ खूब मान है ।
संविधान बचाना है ....
संविधान मिट गया तो
कुछ न बचेगा
जंगल के कानुनों का
राज चलेगा |
दुनिया को भारत ने
राह दिखाई
जनता ही भारत है
खुद को बचाले ।
संविधान बचाना है ....
संविधान बचाना है
संविधान बचाना है
संविधान बचाना है
संविधान बचाना है
©अँब्रोस चेट्टियार
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा