गाँधीजी
गाँधीजी
आप जब तक गाँधीजी के योगदान को कम आँकते रहेंगे तब तक आप किसी भी महापुरुष को न्याय नही दिला सकते | क्योंकि गाँधीजी ने ऊन सभी महापुरुषों के कार्य को एक साथ आगे ले जाने का ही कार्य जीवनपर्यंत किया है | उन्होने एक ही जीवन में कई सारे जीवन को सार्थ करते हुए अंतिम साँसतक मानवता को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखी | ऐसे महापुरुष को जिसने हर महापुुरुष का कार्य पूर्ण करते हुए अलग अलग विचार धारा एवम शक्तियों के हाथो टुकडों मे बिखरे हमारे देश को एक देखा एवम एक रूप मे देखने का सपना देखने वाले हमारे देश के नेताओं को अविरत प्रेरणा दी और देश को एक बनाने मे बडा योगदान दिया | जिससे एक विशाल देश का सपना सच हुआ | एक देश का नये युग में जन्म हुआ | देश की स्वतंत्रता के साथ ही कई मानवतावादी विचारों को अपने अडिग अनथक प्रयासोंसे पूर्ण करने वाले महात्मा गाँधी | सबसे बडे ना सही मगर किसीसे कम नही आँके जा सकते | ऐसा विरला मानवता का रक्षक राष्ट्रपिता ही नही हमेशा उससे से बढकर माना जाएगा | यूँही नही सारी दुनिया उनको सर आँखों पर बिठाती |
©अँब्रोस चेट्टियार
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा