मुझे माफ कीजिएगा

 सुप्रसिद्ध कवि श्री हेरंब कुलकर्णीजी के 

मराठी काव्य का भाषांतर. 


मुझे माफ कीजिएगा 

आपकी इस जीत के लिए 

मै आपका अभिनंदन नही कर सकता 

गणतांत्रिक मार्गसे प्राप्त जीत की

मै प्रशंसा नही कर रहा 

इसीलिए कदाचित 

आप मुझे गणतंत्र विरोधी कहेंगे 

ठीक है वह भी मुझे स्वीकार है निसंदेह 



किंतु आपके गणतांत्रिक सरकारने गणतंत्र के नाम पर 

किए हुए पराक्रम भुलाए से भूलते नही 



मुझसे भुलाए नही जाते सरकारपुरस्कृत क्रूर नरसंहार 

उन नरसंहारों का अमानुष समर्थन  

नही भुलाए जाते 

गोध्रा

नरोद पतिया 

बेस्ट बेकरी और 

बनावटी वारदातें 

और झूटे आरोपोंमें फँसाये गए ज़मानत ना पा सकनेवाले संजीव भट्ट 

और हत्याकांड में सहभाग साबित होकर भी 'हमेशा के लिए जमानत ' (?) प्राप्त माया कोदनानी 



मुझसे भुलाएही नही जाते 

बिल्किस बानोके बलात्कारियों के गलेकी मालाएँ, पाशवी आनंद और बिल्किस के पराभूत आँसू



गणतांत्रिक सरकार अगर इतनी गणतंत्रविरोधी गतिविधियाँ करनेवाली होगी 

तो मुझे क्षमा कीजिए 

आपके आनंदमें मैं सहभागी हो नही सकता 



इसतरह का अनुदार वर्तन मेरा स्वभाव नही 

या मतदाताओं के चुनावपर मै अविश्वासभी दर्ज नही करता

पर मुझे माफ़ कीजिए

गणतंत्र के नामपर आपने 

जो कुछ गणतांत्रिक सरकारने किया

वह मुझसे आज भुलाया नही जाता 



मुझे आप दीर्घद्वेषी कहिए 

या पुराने दाग घिसघिसकर

उजागर करनेवाला  

कोयला कहिए 

मगर यही मेरी कुढनेवाली वृत्ती 

और मर्यादा है 

इंसान बने रहने की 


हेरंब कुलकर्णी

भाषांतर प्रयास अँब्रोस चेट्टियार

टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

माय मराठी

राष्ट्रपिता

राहुल गांधी