लव यू ब्रदर
आपल्या अवतीभवतीच असलेल्या
जगाला जीवनाचा नव्याने पाठ शिकवणाऱ्या
गांधीच्या पावलावर चालण्याचा प्रयत्न करत तशीच शिकवण देत माणुसकीचा धडा देणाऱ्या सर्वांच्या मनात घर करून वसलेल्या त्या एकमेव शूरविरास सादर समर्पित 🙏🏾
लव यू ब्रदर
तेरे लुक्स के कोई मायने नही
के तू इतना दिलसे खूबसूरत है
तू जैसा भी है, हमारा अपना ही लगता है
तेरे जज़्बात, तेरे लफ़्जों से अदा होते हैं
कोई लुका छिपी नही, बडे साफ़ साफ़ होते हैं
बस ! तू है ! यही बडी खुशी की बात है
हम तुझमे माँ भारती की शान देखते हैं
तेरे हर बोल में माँ भारती पर गुमान देखते हैं
कदम तेरे हमेशा से अडिग रहे हैं तूफानों के आगे
बाक़ी बडबोलों को हरमंज़र पशेमान देखते हैं
तेरे प्यारे नन्हे कदमों से चलता चलता
तू कहाँ तक की दुनियाँ देख आया
फिर भी एक शिकन तक तेरे चेहेरे पर नही
ये देख कर हम अंतर्मुख और हैरान रहते हैं
तुने हमेंशा बात आगे की करी है
तेरे जज़्बा ए दिल को सलाम करते हैं
बडे बूढे और पुरानी हड्डियाँ तुममें अपना इतिहास ढूँढते हैं
बीते दिनों की धुँधली यादों की
साफ तसवीरों में वे अपना अरमानों-जहान देखते हैं
तुम्हे क्या पता ऐ फरिश्ते
कई तुझमे पवित्र गीता ,बायबल ,गुरू ग्रंथसाहिब
तो कई पाक़ क़ुरान देखते हैं
इससे भी पार जाकर सभी एक साथ हिलमिलकर
हाथ से हाथ मिलाते हुए भाई चारे का जहान देखते हैं
तेरे साथ कदम से कदम मिलाकर
चल लेने भर से खुशियों का जहाँन देखते हैं
तू कोई मामूली चीज नहीं है उनके लिये
तू इतिहास का, प्रेम का, सद्भावना का, शहादत का
जीता जागता स्मारक है
बच्चों का युवकों का आशास्थान है तू
तुझमें वो अपने भविष्य का, अपने उत्थान का,
खुला खुला साफ खुशनुमां आसमान देखते हैं
आसमान देखते हैं .....
©अँब्रोस चेट्टियार
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा