जागो भाई!

जागो जन मन के रखवालो
जागो मेरे प्रिय भारतवालो
अब समय नहीं है रुकने का
अब समय नहीं है झुकने का
आओ दुष्टों को दल डालो
मुठ्ठी मे कस के मल डालो
जागो जन मन के रखवालो
जागो मेरे प्रिय भारतवालो

एक ऐसा दौर जो है आया
मेरे देश पर है काला साया
अब कौन इसे हरायेगा
और कौन हमे बचायेगा
खुद हिम्मत करके उठना है
खुद ढाढस बंधवा जुटना है
इक इक उंगली को साथ करे
और हाथ ही जीवन सार्थ करे
ये सबका अजमाया नुस्खा
पुरखों का जांचा परखा है
तुम एक अकेले काफी हो
बढ चलो के झुंड के आगे हो
हर कदम तुम्हारा आगे है
देखो के दुष्ट अब भागे है
अब तेज चलो बस रुको नही
पालोगे जो कुछ पाना है
इस एक कदम से राह बदल
तुम पहुंचोगे जहाँ जाना है
अब सच्चाई और अच्छाई
जांचो परखो फिर साथ करो..
झुठे वादों के बाराती
अब दफा करो जी साफ करो
के सच्चाई का साथ कभी
ना छूटे ऐसी गांठ करो
मन वचन कर्म और वाणी से
बस नित्य सत्य का साथ करो..
अब समय नहीं है रुकने का
अब समय नहीं है झुकने का
आओ दुष्टों को दल डालो
मुठ्ठी मे कस के मल डालो
जागो जन मन के रखवालो
जागो मेरे प्रिय भारतवालो

जागो जन मन के रखवालो
जागो मेरे प्रिय भारतवालो
अब समय नहीं है रुकने का
अब समय नहीं है झुकने का
आओ दुष्टों को दल डालो
मुठ्ठी मे कस के मल डालो
जागो जन मन के रखवालो
जागो मेरे प्रिय भारतवालो
*©अँब्रोस चेट्टियार*

टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

माय मराठी

राष्ट्रपिता

राहुल गांधी